हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में वीरवार तक 3723 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। कोरोना के चलते 13 से 31 जुलाई तक जारी इस पंजीकरण प्रक्रिया में छात्रों ने घर बैठे ही ऑनलाइन दाखिले को आवेदन किया है। इन छात्रों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र शामिल है। प्रथम वर्ष के छात्रों का महज पंजीकरण हुआ है जबकि द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों का दाखिला लगभग यही है।
इसके बाद फीस ही जमा होगी। 31 जुलाई दाखिले की अंतिम तिथि रखी गई है, लेकिन छात्रों व कॉलेज प्रधानाचार्यों की मांग पर इस तिथि को बढ़ाया जा सकता है। 30 जुलाई तक डिग्री कॉलेज हमीरपुर में 3723 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें से सबसे कम आवेदन बीसीए पांचवें सेमेस्टर में महज सात आए हैं। इसके अलावा बीए प्रथम में 492, बीए द्वितीय वर्ष में 486, बीए तृतीय वर्ष में 272, बीएससी प्रथम में 758, बीएससी द्वितीय में 653, बीएससी तृतीय में 253, बीकॉम प्रथम में 226, बीकॉम द्वितीय में 128, बीकॉम तृतीय में 124, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 162, बीसीए तृतीय सेमेस्टर में 25, बीबीए प्रथम में 63, बीबीए तृतीय सेमेस्टर में 45 और बीबीए पांचवें सेमेस्टर में 29 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। कॉलेज प्राचार्य डा. अंजू बत्ता सहगल ने बताया कि 30 जुलाई तक 3723 छात्रों ने आवेदन किया है। विवि से तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।