फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी बड़सर ने सुजानपुर थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ठाकुर ने वीरवार को सुजानपुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने सुजानपुर थाने के निरीक्षण के लिए उनकी ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान जुलाई 2019 से लेकर दिसंबर 2019 तक के केसों का रिव्यू किया गया। डीएसपी जसवीर सिंह ने थाने के स्टाफ को उचित दिशा-निर्देश दिए तथा बीट सिस्टम को और सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को लोगों के साथ सहयोग करने को कहा ताकि, सूचनाओं का आदान-प्रदान और बेहतर ढंग से हो सके। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें