फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस पर हमीरपुर में स्कूल स्वछता पुरस्कार योजना में 37 स्कूल सम्मानित

Sat, 15 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के मैदान में 70वें हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में उद्योग, श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल, एक्स सर्विस मैन कॉरपोरेशन के चेयरमैन कर्नल विधि चंद लगवाल, पीसीसी डेलिगेट राजेंद्र जार, जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव अजय शर्मा, केसीसीबी के डायरेक्टर अनिल वर्मा, प्रमिला देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पठानिया, बृज मोहन सोनी, उपायुक्त मदन चौहान, एसपी अजय बौद्ध एडीसी रूपाली ठाकुर, एसडीएम अरिंदम चौधरी, एएसपी डॉ. शिव कुमार उपस्थित रहे।

37 स्कूलों को 6.70 लाख के चेक दिए

स्कूल स्वच्छता पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य पर जिला के 37 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों को 6.70 लाख की राशि के चेक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रावमापा टिक्कर खतरियां, रामापा वन और बडैहर को जिला स्तर पर 50-50 हजार रुपए के चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खंड स्तर पर रावमापा नाल्टी, लुद्दर महादेव, हाई स्कूल बैरी, पनसाई, रावमापा रंगड़ और हाई स्कूल भरठियाण को प्रथम स्थान पाने पर 20-20 हजार और द्वितीय स्थान पाने पर रावमापा अमरोह, डिडवीं टिक्कर, हाई स्कूल कुढार, जीवाणी, रावमापा चबूतरा और हाई स्कूल झटवाड़ को 10-10 हजार के चेक दिए। खंड स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली मिडल स्कूल रोपा, जमली, घुमारली, कमलाह, कसीरी महादेव, सराहकड़ को 20-20 हजार और लगमन्वी, ज्योली देवी, बढेडा थाना और हलाना कल्लर को दूसरे स्थान पर रहने के लिए 10-10 हजार की राशि के चेक देकर सम्मानितत किया। वहीं खंड स्तर पर प्राइमरी स्कूल ढल्याहू, समकरी, धंगोटा, पन्साई, लाहड़ू, बौड़ू को प्रथम स्थान हासिल करने के लिए और प्राइमरी स्कूल ख्याह, लदरौर, कड़साई,,बडियार, नलाही व बलोह को द्वितीय स्थान पर रहने के लिए क्रमश: 20-20 हजार और 10-10 हजार रुपये के चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें