फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में बनेंगे 36 मॉडल स्कूल

Mon, 29 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, कांगू
विज्ञापन
Model school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डाईट हमीरपुर में जिला भर के चुनिंदा स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न श्रेणियों के विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत विषय के लगभग 50 अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


स्कूल को मॉडल बनाने के लिए अध्यापकों से सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि इस बार 36 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में 6-6 स्कूलों को मॉडल बनाया जा रहा है।

डाईट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में वृद्धि करने के लिए अध्यापक की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


उन्होंने हमीरपुर में प्रेरणा अभियान की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि आज इस अभियान को पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने प्रयास अभियान को भी सुचारु रूप से चलाने का अध्यापकों से आह्वान किया।

जिला मीडिया समन्वयक सुनील कुमार ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में अध्यापकों को दिए प्रशिक्षण को अध्यापक क्लस्टर स्तर पर हर माह एक दिन एकत्रित होकर अपने विषय के प्रारूप पर मंथन करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


दिलेर जंवाल ने भी प्रशिक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अश्वनी गौतम, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें