फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 35,625 नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी

Sun, 17 Jan 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भर में रविवार को शून्य से पांच साल तक के 35,625 नौनिहालों ने दो बूंद जिंदगी की गटकी। हमीरपुर जिला में लगाए गए कुल 282 बूथों पर नौनिहालों को दवाई पिलाई गई। इसके अलावा सात ट्रांजिस्ट टीमों का गठन भी किया गया था। इन्होंने हाई रिस्क एरिया (एचआरए) में पहुंचकर बच्चों को दवाई पिलाई।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम चार बजे तक बच्चों को दवाई पिलाई गई। हमीरपुर में 1409, टौणीदेवी में 5,695, नादौन में 5,582, सुजानपुर में 3,656, भोरंज में 7,891, बड़सर में 7,272 और गलोड़ में 4,120 नौनिहालों को दवाई पिलाई गई है। पोलियों अभियान के दौरान जिला भर के सभी बस अड्डों पर भी विशेष कैंप लगाए गए।

यहां यात्रियों ने अपने बच्चों को पोलिया ड्राप्स पिलाई। पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए कुल 2,055 वैक्सीन प्रयोग की गई। बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। हेल्थ वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्करों को पोलियो दवा पिलाने का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन


प्रत्येक बूथ पर कर्मचारी तैनात किए गए थे। पोलियो रविवार के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और वर्कर घर द्वार पहुंचकर नौनिहालों को दवाई पिलाना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान जो बच्चे पोलिया ड्रॉप्स पिलाने से छूट गए हैं, उन्हें पोलियो की खुराक दी जाएगी।

सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि जिला भर में कुल 35,625 नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई है। पोलियो रविवार को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक दवाई पिलाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें