फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनू को अध्यक्ष, लेखराज ठाकुर को चुना उपाध्यक्ष

Sat, 16 Jan 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति सुजानपुर में आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष का दबदबा रहा। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही राणा के समर्थक चुने गए हैं। शनिवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद राजेंद्र राणा के नेतृत्व में कस्बा में रैली निकाली गई। पंचायत समिति अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


इसके चलते राजेंद्र राणा समर्थक अनु देवी का नाम अध्यक्ष पद के लिए लता देवी ने प्रस्तावित किया। वहीं, सपना देवी ने समर्थन किया। वहीं, भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए पूनम का नाम अनिल कुमार ने प्रस्तावित किया। हरिकृष्ण ने पूनम का समर्थक किया। अनु देवी और पूनम के बीच चुनाव हुआ।

इसमें अनु कुमारी को 10 और पूनम को महज पांच मत मिल पाए। अनु कुमारी पांच मतों से विजयी रही। इसके चलते अनु कुमारी को अध्यक्ष पद की कमान मिली है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए लेखराज ठाकुर का नाम अमीं चंद ने प्रस्तावित किया, जबकि वेद प्रकाश ने इसका समर्थन किया।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा से अनिल कुमार का नाम पूनम ने प्रस्तावित किया, जबकि हरिकृष्ण ने इसका समर्थन किया। लेखराज को वोटिंग के दौरान नौ और अनिल को छह मत मिले। इसके चलते तीन मतों से विजयी रहकर लेखराज ठाकुर को उपाध्यक्ष की कमान मिली है।

चुनाव के दौरान विधायक नरेंद्र ठाकुर और आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे। चुनाव के बाद राणा समर्थकों ने राजेंद्र राणा के नेतृत्व में कस्बा में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें