फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के 350 मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

Thu, 06 Nov 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थ - फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में बुधवार को वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक गर्ग अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर ने शिरकत की। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या और मुख्य अतिथि ने लगभग 350 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समारोह में कक्षा चौथी, सातवीं और दसवीं के छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने भी समारोह में अपनी प्रस्तुति दी। हास्य गेप फिलर ने दर्शकों को खूब हंसाया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियां बच्चों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक व सह-पाठ्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा चौथी, सातवीं, दसवीं के छात्रों ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्या नैना लखनपाल सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने समारोह में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें