बिझड़ी (हमीरपुर)। मैहरे के गारली चौक में एलआईसी एजेंट के कार्यालय से चोरों ने 35000 रुपये पर हाथ साफ कर लिया। सोमवार को चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। धीरज कुमार का मैहरे के गारली चौक पर अपना कार्यालय है। वह एलआईसी का एजेंट है। शनिवार को कार्यालय बंद कर घर चला गया।
सोमवार को जैसे ही वह कार्यालय पहुंचा तो यहां का ताला टूटा हुआ था। जब वह अंदर गया तो सामान इधर-उधर बिखरा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। अलमारी में रखे 35000 रुपये गायब थे। उसने पुलिस में इसकी सूचना दी। धीरज ने कहा कि वह एलआईसी कार्यालय में कार्यरत है और उसका यहां अपना कार्यालय भी है।
उसके पिता की मृत्यु के बाद वह ही इस कार्यालय में बैठता है। थाना प्रभारी बड़सर मस्त राम नायक ने कहा कि मामला दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।