रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई रैल में मंगलवार को गुजरात की निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में 37 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें कंपनी की ओर से 35 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
कंपनी की ओर से चयनित आईटीआई के अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 24,500 रुपये मानदेय दिया जायेगा। चयनित अभ्यार्थियों को सब्सिडी, भोजन, कंपनी की लागत पर वर्दी, कंपनी की लागत पर सुरक्षा जूते और अन्य पीपीई, लीव्स (कंपनी के मानदंडों के अनुसार), जीपीए और मेडिकल की सुविधा मिलेगी।
आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि आईटीआई रैल में लगातार देश की जानी-मानी कंपनियां साक्षात्कार का आयोजन करती रहती हैं। इससे आईटीआई पास अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी करने का एक सुनहरा अवसर मिल रहा है।