फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अकादमिक भवन में प्रशिक्षुओं का स्वागत कर रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के अकादमिक भवन के बाहर सड़क पर रखा कूड़ेदान समय पर खाली नहीं किया जा रहा है। इससे कूड़ेदान के बाहर सड़क पर कचरा बिखरा रहता है। रोज सुबह प्रशिक्षु चिकित्सकों और अन्य लोगों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। गंदगी से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन कूड़ेदान के बाहर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बंदर और लावारिस कुत्ते इसमें मुंह मारते हैं और गंदगी को सड़क में फैला देते हैं। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर और शिक्षा विभाग सहित अन्य कई विभागों के दफ्तर इसी रास्ते से होकर आते हैं। ऐसे में इन विभागों में सुबह जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों समेत कार्यालयों में कार्यों को आए लोगों को गंदगी के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी जब लोग इस रास्ते से गुजरे तो कूड़ेदान से बाहर सड़क पर गंदगी बिखरी पड़ी थी। वहीं, लावारिस कुत्ते कूड़ेदान में मुंह मार रहे थे। सड़क पर गंदगी इतनी ज्यादा फैली थी कि लोगों का सड़क पर से गुजरना मुश्किल हो गया था। लोगों में रवि कुमार, विनोद कुमार, विपन शर्मा, विनोद शर्मा आदि का कहना है कि समय पर इस कूड़ेदान की सफाई नहीं होती है। आए दिन यहां गंदगी बिखरी पड़ी होती है। कई बार नगर परिषद को इस बारे में अवगत भी करवाया गया लेकिन, समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने कूड़ेदान को समय पर खाली करने की मांग की है। नप हमीरपुर के सफाई इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने कहा कि शनिवार को लोगों की शिकायत के बाद सड़क व कूड़ेदान को साफ करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी समय-समय पर सफाई करते हैं। लोगों से आग्रह है कि कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें