फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों के लिए बन रहे आफत तूड़ी से भरे ट्रक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र में तूड़ी से भरकर आने वाले ट्रक सड़कों तथा वातावरण में प्रदूषण फैला रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से बनाए गए यातायात नियमों के अनुसार ट्रकों की बॉडी के बाहर माल लादने की सख्त मनाही है। ऐसा करने पर जुर्माने तथा गाड़ियों को जब्त करने का भी प्रावधान है। इसके बावजूद मोटी कमाई करने के उद्देश्य से इन ट्रकों के बाहर बोरियों को लगा कर इतनी अधिक तूड़ी भरी जा रही है कि किसी दूसरे वाहन का पास लेना भी मुश्किल हो जाता है। वाहनों से पास लेते समय यह तूड़ी के बोरे फट जाते हैं और सड़कों पर फैल कर पैदल चलने वालों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन

वहीं, दोपहिया वाहन तो सड़कों पर फैली तूड़ी से दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार सुबह मानपुल नामक स्थान पर देखने को मिला। यहां तूड़ी से लदे ट्रक की पैकिंग दूसरे वाहन से पास लेते समय फट गई। इस घटना में एनएच-70 खासकर मानपुल पर तो इतनी तूड़ी फैल गई कि दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। लोगों में रजिंद्र, कैलाश, सलामदीन, प्रकाश, कुलदीप, रमेश, रवि आदि का कहना है कि ट्रकों की बॉडी से बाहर माल न लादने के सख्त नियमों का पालन न होने से आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती है और लोगों को चाहिए कि यदि वह किसी ऐसे वाहन की ओवरलोडिंग देखें तो पुलिस को सूचित करें ताकि उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें