फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के 47 और बच्चों ने लिया सरकारी में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। निजी स्कूलों से विद्यार्थियों का सरकारी स्कूलों में पलायन जारी है। अब डिडवीं टिक्कर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विभिन्न निजी स्कूलों के 47 बच्चों ने दाखिला लिया है। सबसे अधिक ग्यारहवीं कक्षा में 32 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं छठी कक्षा में 9 विद्यार्थियों, सातवीं में 3, आठवीं में एक, नौंवी में 2 बच्चों ने दाखिला लिया है। नए दाखिल बच्चों का स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में मनमानी फीस और अन्य तरह की शर्तों से तंग आकर अभिभावक अब सरकारी स्कूलों का रुख करने लगे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी निजी स्कूलों का निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। डिडवीं टिक्कर स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद डोगरा समेत समस्त स्टाफ ने निजी स्कूलों को छोड़ संबंधित स्कूल में दाखिला लेने वाले बच्चों का स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधानाचार्य ने आश्वस्त किया कि सभी स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे पूर्व टौणीदेवी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 50 बच्चों और धनेटा स्कूल में 21 बच्चों ने निजी स्कूलों से आकर सरकारी में दाखिला लिया है। इसके अलावा जिलाभर में निजी स्कूलों को छोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें