फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि के स्थाई परिसर में जल्द शुरू होंगी कक्षाएं : बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। कुलपति विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के कर्मचारियों से मिले और उनके काम की सराहना करते हुए कर्मचारियों को इसी लग्न के साथ कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों से बात की और उनके पहले सेमेस्टर की परीक्षा परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने ज्ञान बढ़ाने के लिए कक्षा में प्रश्न पूछे और छात्रों से अपने अध्ययन और हितों के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय अपने स्थायी परिसर में कक्षाएं शुरू करेगा। इसके साथ ही कुलपति ने अध्यापकों से भी बात की और छात्रों की शिक्षा में गुणवत्ता एवं सुधार के लिए अध्यापकों को सेमिनार आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों के बेहतरीन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए अध्यापकों में से ही प्रभारी बनाए गए। जोकि छात्रों की प्लेसमेंट के लिए विभिन्न कंपनियों का विश्वविद्यालय के साथ एमओयू साइन करवाएंगे और छात्रों के तकनीकी कौशल विकास बढ़ाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करवाएंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में उद्यमिता विकास सेल शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए अनुसंधान उन्मुख गतिविधियां भी करवाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक परिसर के सभी विभागों में मेंटर-मेंटी रिलेशनशिप शुरू किया। इसमें छात्रों को समूह में विभाजित किया जाएगा। इसके लिए मेंटर नियुक्त किए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव बच्चन सिंह, डीन अकादमिक प्रो. विनय चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें