फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठवीं में पशुशाला में भड़की आग, छत व घास राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की सठवीं पंचायत निवासी रत्न सिंह की पशुशाला में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। सबसे पहले बच्चों ने पशुशाला से धुआं उठता देखा और शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए तथा पशुओं को बाहर निकाल कर सुरक्षित जगह ले जाया गया। वहीं, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल विभाग को भी सूचना दी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के वाहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू किया। आग से गोशाला में रखा घास और लकड़ी जलकर राख हो गई है। वहीं, पशुशाला की छत भी जल गई है। पंचायत प्रधान पूनम कपलेश ने बताया कि आग की इस घटना में पशुशाला की छत, लकड़ी तथा घास जलकर राख हो गई है। उधर, तहसीलदार बिझड़ी प्रेम सिंह भाटिया ने कहा कि नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें