हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में शुक्रवार को जिला क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने की। इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल, डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर, डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आगामी चुनावों के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में सबताया।
उन्होंने कहा कि इस बार राज्य और जिला स्तर के अलावा माइक्रो लेवल सिक्योरिटी टीमें भी बनाई जाएंगी। जो थाना स्तर पर एसएचओ की ओर से रिव्यू की जाएंगी। इसके अलावा चुनावों के लिए फ्लाइंग स्क्वायड की 15 टीमें भी जिलाभर में बनाई जाएंगी। वहीं, बैठक में पेंडिंग केसों को जल्द निपटाने, एनडीपीएस के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि बैठक में उचित दिशा-निर्देश सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए गए।