फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉटों के आवंटन प्रक्रिया में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मेले की प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में शामिल हुए भाजपा नेता
विज्ञापन

कांग्रेस ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
चुनाव आयोग और उपायुक्त को भेजा शिकायत पत्र
कहा, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य योजना को भी किया जाए बंद
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल कार्यालय सुजानपुर में होली मेले की प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पर विवाद हो गया है। कांग्रेस ने बोली प्रक्रिया में भाजपा नेताओं के शामिल होने का दावा करते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और उपायुक्त हमीरपुर को शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत में कहा गया है कि सुजानपुर प्रशासन ने बोली में आचार संहिता का उल्लंघन किया है। कहा कि बोली के दौरान प्रशासन की ओर से पांच कुर्सियां उच्च अधिकारियों के बैठने के लिए सजाई गईं। इसमें प्रशासन की ओर से तहसीलदार अशोक पठानिया, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश पुरी उपस्थित रहे। लेकिन, इस दौरान दो कुर्सियों पर भाजपा के दो पदाधिकारियों को बैठाया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लग जाने के बाद दोनों भाजपा पदाधिकारियों का यहां पर बैठना नियमों के विपरीत है। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव डॉ. अशोक राणा ने केंद्रीय चुनाव आयोग और जिला उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, उन्होंने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन बंद न होने को लेकर भी एक अन्य शिकायत चुनाव आयोग को भेजी है। महासचिव ने कहा कि मंगलवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय में प्लॉट आवंटन की खुली बोली में भाजपा सुजानपुर के मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कुर्सियां सजा कर बैठे थे। इसे लेकर चुनाव आयोग और उपायुक्त हमीरपुर को शिकायत पत्र भेजा गया है। उधर, इस बारे में उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि इस संदर्भ में शिकायत मिली है। डीआरओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें