फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टास्क फोर्स ने बयास नदी के तट पर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा निर्देश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टास्क फोर्स ने विभिन्न विभागों तथा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नादौन की ब्यास नदी तट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने लोगों को नदी की सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने नगर पंचायत को भी नदी किनारे गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके धीमान ने बताया कि नादौन में बहने वाली ब्यास नदी के पानी में ज्यादा प्रदूषण नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सात नदियों के तटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इस अभियान में विशेष सहयोग दे रही निजी कंपनी के जीएम पंकज त्यागी ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से प्रदेश को स्वच्छ बनाने में लंबे समय से सहयोग किया जा रहा है। वीरवार को इससे पहले टीम ने शहर के बाजारों में दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता के बारे में फीडबैक ली गई। इसके बाद एसडीएम कार्यालय परिसर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ एसडीएम डीआर धीमान ने किया। इसके बाद पूरी टीम ने नादौन की ऐतिहासिक पत्तन की पौड़ियों को साफ किया तथा बाद में ब्यास नदी के तट पर पहुंच कर सफाई की। इस अभियान में उद्योग विभाग, वन विभाग, नगर पंचायत, आईपीएच विभाग, होटल व्यवसायी तथा शहरवासियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी, उद्योग प्रसार अधिकारी प्रवेश कपूर, वन खंड अधिकारी विकास दत्ता सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें