फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रेंक का अधिकारी करवाए वारंट की तामील : फोरम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कंज्यूमर फोरम ने बीते पांच साल से वारंट की तामील न होने पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस विभाग पर कड़ी टिप्पणी की है। कंज्यूमर फोरम ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को आदेश दिए हैं कि वह इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी वारंट की तामील करवाने के लिए नियुक्त करें। साथ ही वारंट तामील करवाने की रिपोर्ट फोरम में रखें। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी ने वीरवार को हमीरपुर में यह आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता आशीष शर्मा ने मामले की जानकारी दी कि उनके मुवक्किल बलदेव सिंह ने उपमंडल नादौन स्थित एक शोरूम से ट्रैक्टर खरीदने के लिए भारतीय स्टेट बैंक से पांच लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर शोरूम के मालिक को दिया था। इसके बाद शोरूम मालिक ने उपभोक्ता को एक दो दिन में ट्रैक्टर की डिलीवरी देने का आश्वासन दिया। कई माह बीतने के बावजूद शोरूम मालिक ने उपभोक्ता को ट्रैक्टर की डिलीवरी नहीं दी। शोरूम मालिक ने न ट्रैक्टर दिया और न ही उपभोक्ता का पैसा लौटाया। इसके बाद उपभोक्ता ने जिला कंज्यूमर फोरम हमीरपुर में इस मामले की शिकायत दी। वर्ष 2013 में जिला कंज्यूमर फोरम ने ट्रैक्टर शोरूम के मालिक को वारंट जारी कर पेश होने के आदेश दिए, लेकिन बीते पांच सालों से पुलिस विभाग वारंट की तामील नहीं करवा पाया। वीरवार को फोरम के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए कि वे इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से वारंट की तामील करवाएं और रिपोर्ट फोरम में रखें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें