फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौंही में तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भोरंज के रौंही गांव में तेंदुए ने एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। करतार सिंह पुत्र शंकर दास गांव रौंही ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें भैंस के रंभाने की आवाज सुनाई दी। जब वे घर से बाहर गए तो उन्होंने गोशाला के बाहर देखा कि तेंदुए ने बछड़े को अपने दांतों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों का शोर सुन तेंदुआ बछड़े को छोड़ भाग गया। घायल होने के कारण बछड़ा मर गया। तेंदुए ने इससे पूर्व भी गांव के कुत्तों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुआ दिनदहाड़े घरों के आंगन में घूम रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों में रूप चंद, प्रेम चंद, पृथ्वी चंद, रोशन लाल, सुदू राम, राजकुमार, रमेश, अनिल कुमार, धर्म चंद, टेक चंद, श्याम कालिया, मनोज, बलबीर, अरविंद, यशवंत, रमित शर्मा, राजू, पवन, राजेश, राकेश, जोगिंद्र इत्यादि ने शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान भोरंज गरीब दास ने बताया कि पंचायत में हर तीसरे चौथे दिन तेंदुआ घटना को अंजाम दे रहा है। लोग दहशत में है। उन्होंने वन विभाग से पंचायत में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें