फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन क्लब शाहतलाई बना कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ताल स्टेडियम बिझड़ी में आयोजित कबड्डी महाकुंभ का विजेता बीबीएन क्लब शाहतलाई बना है। रविवार शाम पांच बजे खेले गए कबड्डी के फाइनल मैच में बीबीएन क्लब शाहतलाई ने हंटर क्लब घुमारवीं को 56-40 से हराकर चैंपियन बना है। फाइनल मैच के हीरो शंभू बने हैं। उन्होंने अपने दमखम पर फाइनल मैच जीता कर 11 हजार इनामी राशि अपनी टीम की झोली में डाली। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने भी इस कबड्डी मैच का खूब लुत्फ उठाया। लखनपाल ने विजेता टीम को 11 हजार तथा रनरअप रही हंटर घुमारवीं की टीम को 8100 रुपये धनराशि भेंट की। लखनपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत किसी भी खेल का हिस्सा है। लेकिन, खिलाड़ियों को हमेशा संयम में रह कर अपने खेल का प्रदर्शन करना चाहिए। तभी कोई टीम अपनी जीत की दहलीज पर पहुंचती है। उन्होंने जहां विजेता टीम को बधाई दी है वहीं, जो टीम दूसरे नंबर पर रही उसके खिलाड़ियों के बेहतर खेल की सराहना की है। कबड्डी महाकुंभ के आयोजक एनएसयूआई उपाध्यक्ष रूबल ठाकुर के प्रयासों की भी प्रशंसा की है। इस मौके पर बिझड़ी पंचायत प्रधान मीना कुमारी, प्रधान सोहारी धर्म सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चौधरी, पूर्व प्रधान निक्का राम शर्मा, कांग्रेसी नेता योगराज कालिया, संजय पटियाल, पवन कुमार शर्मा, विजय धीमान, सुखदेव सांख्यान, कोच मोहिंद्र शर्मा, कोच तिलक राज, कैप्टन सुरेंद्र शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें