हमीरपुर। उपमंडल हमीरपुर के बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन वीरवार को हुआ। इस समापन समारोह की अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान काल में शिक्षा विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बच्चों को 10000 रुपये मॉडल बनाने के लिए तथा 80000 रुपये बेसिक साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंस्पायर योजना के तहत दिए जा रहे हैं।
विज्ञान और गणित की पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी ढंग से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक देश राज भरवाल ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। विजेताओं में प्रश्नोत्तरी सीनियर सेकेंडरी में क्षितिजा और शगुन प्रथम, सीनियर अर्बन में अनाहिता और नंदिनी, सीनियर रुरल में रशिका तथा आस्था, जूनियर अर्बन में साक्षी और निक्षय, जूनियर रुरल में देव कीर्ती व भरत, एक्टिविटी कार्नर सीनियर सेकेंडरी में रिजुल, सीनियर रुरल में अतुल, सीनियर अर्बन में रिदम, जूनियर रुरल में अदम्य, मैथ ओलंपियाड सेकेंडरी में अन्नया, सीनियर में मोहित और जूनियर में आदित्य प्रथम स्थान पर रहे।