फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते पपलाह गांव के एक ढाबा संचालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पपलाह गांव निवासी राज कुमार उर्फ राजू पुत्र बेसरी लाल भरेड़ी से अवाहदेवी मार्ग पर हनोह गलु के पास सड़क किनारे ढाबा चलाता था। बुधवार देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ भरेड़ी कस्बे में गया। इसके बाद रात को उसके दोस्तों ने उसे पपलाह में छोड़ दिया और उसे घर जाने को कहा लेकिन, राजकुमार ने फोन पर बात करने का हवाला देकर दोस्तों को जाने के लिए कहा। जिसके बाद उसके दोस्त वहां से चले गए। इस दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए राजकुमार साथ लगते डंगे से नीचे गिर गया। इस कारण उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। जिस गली में वह गिरा उसके पास के भवन में नेपाली मजदूर रहते हैं। राजकुमार के चीखने की आवाज सुनकर मजदूरों ने मकान मलिक को इसकी सूचना दी। इतने में स्थानीय ग्रामीण भी वहां इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। लोग उसे एंबुलेंस से भोरंज अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ भोरंज राजीव कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टि में राजकुमार की मौत डंगे से गिरने से लग रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें