फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवा लगवालती पेयजल योजना पिछले दो दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। मेवा लगवालती पेयजल योजना पिछले दो दिन से बंद होने के कारण उपमंडल की 33 पंचायतों में पेयजल संकट गहरा गया है। गर्मी के मौसम में आसमान से बरसती आग और पानी की किल्लत से लोगों का पारा सातवें आसमान पर है। स्कीम में मुख्य पेयजल पाइप टूट जाने से और बिजली के कट के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। लोगों ने विभाग से पेयजल सप्लाई जल्द सुचारु करने की मांग उठाई है। पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई न होने से लोगों को पानी के लिए ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं इन प्राकृतिक स्रोतों का भी पता नहीं है कि वह स्वच्छ है या नहीं। कई लोगों ने पानी के टैंकर मंगवा कर पानी की समस्या को दूर किया। लोगों में कमलेश, करतार, कुलदीप, सुनीता, रमेश, तारो देवी, प्रीतम चंद, अनिल कुमार, संजीव कुमार आदि का कहना है कि पिछले दो दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग ऊहल के सहायक अभियंता कमलेश कुमार का कहना है पहले दिन पेयजल पाइप के टूट जाने से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई, जबकि दूसरे दिन बिजली के कट के कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कर पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें