फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोग में दो मकान और गोशाला राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत डाडू के दियोग कलेड़ी गांव में आग लगने से दो परिवारों के आशियाने उजड़ गए। गांव के दो परिवारों के स्लेटपोश मकान और तीन कमरों की गोशाला इस आग के कारण राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिवारों को फौरी राहत राशि दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे विजय कुमार पुत्र विधि चंद का तीन कमरों का स्लेटपोश मकान, जगदीश कुमार पुत्र गंगा राम गांव कलेड़ी दियोग का दो कमरों का स्लेटपोश मकान और विजय कुमार की तीन कमरों की गोशाला जलकर राख हो गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते देखते दोनों घर और गोशाला राख हो गई। आसपास के गांवों के सारे ग्रामीण भी घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग को नही बुझा पाए। अंधड़ के कारण आग और फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले सब राख हो गया। आग के कारण घरों में रखा सारा सामान, गहने, अनाज और नकदी भी राख हो गई। तहसीलदार अमर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर विजय कुमार और उसकी मां को दस हजार और कुलदीप कुमार को तीन हजार फौरी राहत प्रदान की। भोरंज विधायक कमलेश कुमारी, पंचायत प्रधान रत्न चंद, उपप्रधान रणजीत सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार अमर सिंह ने कहा कि पीड़ितों को फौरी राहत राशि दे दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों की उचित सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें