फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों में 30 मीटर दौड़ में यशिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। लड़कियों के 10 वर्ष आयु वर्ग की 30 मीटर दौड़ में यशिता प्रथम, 50 मीटर दौड़ में यशिता प्रथम, 12 वर्ष के आयु वर्ग में 40 मीटर दौड़ में अंबिका प्रथम, 60 मीटर दौड़ में अंबिका प्रथम, 14 वर्ष के आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, 600 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम रही। लंबी कूद में भावना प्रथम, शॉटपुट में मुस्कान प्रथम, 16 वर्ष के आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृतिका प्रथम, 200 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, 100 मीटर दौड़ में शिवाली प्रथम, लंबी कूद में प्रकृति प्रथम, शॉटपुट में नैंसी प्रथम रही।
विज्ञापन

वहीं 18 वर्ष के आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, 200 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, 1600 मीटर दौड़ में तान्या प्रथम और शॉटपुट में प्रियंका प्रथम रही। लड़कों की 10 वर्ष आयु वर्ग की 30 मीटर दौड़ में सक्षम प्रथम, 50 मीटर दौड़ में सक्षम प्रथम, 12 वर्ष के आयु वर्ग में 40 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम रहा। 60 मीटर दौड़ में सक्षम प्रथम, 14 वर्ष के आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गुरसिमरन प्रथम, 600 मीटर दौड़ में गुरसिमरन प्रथम, लंबी कूद में शिवांश प्रथम, शॉटपुट में प्रशांत प्रथम, 16 वर्ष के आयु वर्ग की100 मीटर दौड़ में कोस्तुभ प्रथम रहा। 200 मीटर दौड़ में सूर्य प्रथम, 1200 मीटर दौड़ में गोविंद प्रथम, लंबी कूद में अमन प्रथम, शॉटपुट में टूशन प्रथम, 18 वर्ष के आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, 200 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, 1600 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, लंबी कूद में रोहित कुमार प्रथम और शॉटपुट में अनिकेश प्रथम स्थान पर रहा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलाभर से 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें