फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने रुकवाया अवैध निर्माण, गिराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन ने एनएच किनारे अवैध तौर पर बनाए जा रहे एक निर्माण कार्य को रुकवाकर इसे तुरंत गिराने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद नादौन ज्वालामुखी एनएच पर स्थानीय बस अड्ड के पास बनाए जा रहे अस्थायी निर्माण को तुड़वाने के लिए नगर पंचायत कर्मचारी मौका पर पहुुंचे। वहीं संबंधित मालिक ने नपं से खुद अवैध निर्माण तोड़ने के बात कही। जिस पर नपं ने उसे जल्द निर्माण को गिराने के आदेश दिए हैं। यहां एक व्यक्ति द्वारा अस्थायी तौर पर निर्माण किया जा रहा था। कसौली की घटना के बाद न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सचिव पीसी बत्तरा का कहना है कि इस तरह के निर्माण की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी नादौन में कार्रवाई होना बाकी है। जिसके लिए प्रक्रिया जारी है। नादौन में करीब दो दर्जन अवैध निर्माण वाले मालिकों की सूची तैयार कर ली है और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसके लिए पुलिस अधिकारियों से बात करके कर्मचारियों के लिए सुरक्षा की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें