हमीरपुर। उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने बुधवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर एक स्थित चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के विस्तार के लिए व्यापक चर्चा की। इस मौके पर डीएफओ हमीरपुर प्रीति भंडारी, नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, शुभ प्रभात हेल्थ क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, सचिव आरएल भारद्वाज और रविंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
वन मंडल अधिकारी ने बताया कि पार्क के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। जिससे पार्क की फेंसिंग का कार्य भी शामिल है। इसके साथ ही शौचालय और सुंदर गेट का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में नए ट्रैक भी विकसित किए जाएंगे। जिससे सैर करने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके। उपायुक्त ने पार्क के विस्तार के लिए तैयार किए प्लान को उनके साथ चर्चा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर परिषद को पार्क की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। वहीं क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा ने पार्क के रखरखाव के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।