फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काता फाइट में आर्यन चौधरी ने हासिल किया स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में संघ के प्रधान अरुण डोगरा और महासचिव दीपक कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिला के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस स्पर्धा में आठ से नौ वर्ष वर्ग की काता फाइट में आर्यन चौधरी ने प्रथम, दस साल वर्ग में उदित अबरोल ने प्रथम, 11 साल वर्ग में स्पर्श शर्मा, 12 साल वर्ग में रीतिक बरवाल, 13 साल वर्ग में यश वर्मा ने प्रथम, 14-15 साल वर्ग में प्रियांशुल ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं कुमीते प्रतियोगिता में माइनस 30 किग्रा. भार वर्ग में हर्ष चौहान ने प्रथम, 30 प्लस भार वर्ग में सक्षम ने प्रथम, लड़कियों के दस साल वर्ग में प्रिया शर्मा ने प्रथम, लड़कों में माइनस 30 किग्रा वर्ग में स्पर्श ने प्रथम, माइनस 35 किग्रा वर्ग में गौरव राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 35 प्लस भार वर्ग में चैतन्य ने प्रथम, 12 साल वर्ग में सुजल भरमोरिया, माइनस 35 किग्रा भार वर्ग में नवजोत संधू ने प्रथम, प्लस 40 किग्रा भार वर्ग में कशिश ठाकुर ने प्रथम, 13 साल भार वर्ग में आकाश राणा ने प्रथम, 13 साल वर्ग की लड़कियों में स्वाति शर्मा ने प्रथम, माइनस 45 किग्रा भार वर्ग में आभा ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 57 किग्रा भार वर्ग में परीक्षित ने प्रथम, 63 किग्रा भार वर्ग में पीयूष और 16-17 साल की लड़कियों की प्रतियोगिता में आयुषि ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए। संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें