फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख से संवरेगा हीरानगर का चिल्ड्रन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते हीरानगर कस्बा में स्थित चिल्ड्रन पार्क के कायाकल्प पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वन विभाग ने पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पार्क को संवारने के लिए दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अमर उजाला ने अपने 26 दिसंबर के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया है। जिसके बाद गुरुवार शाम को शुभ प्रभात हेल्थ क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जेएन शर्मा की अगुवाई में डीएफओ प्रीति भंडारी से मुलाकात की। इस दौरान क्लब के उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, सचिव आरएल भारद्वाज, किशोर शर्मा व रविंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डीएफओ से चिल्ड्रन पार्क को लेकर चर्चा की। जिसमें डीएफओ प्रीति भंडारी ने बताया कि इसके लिए दस लाख रुपये की डिमांड विभाग से की गई थी तथा यह राशि प्राप्त हो गई है। इससे पार्क की चारों ओर से फेंसिंग की जाएगी। जिससे पार्क का उचित रखरखाव हो सके। फेंसिंग न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना इसके रखरखाव के लिए करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पार्क में शौचालय को निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए एक विस्तृत प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिससे शहर के इस पार्क को और बेहद सुंदर बनाया जा सके। इससे पार्क में अनावश्यक लोगों का प्रवेश भी रुकेगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है तथा इसमें लोगों के सुझाव भी लिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें