नादौन(हमीरपुर)। डिग्री कॉलेज नादौन के पास पेयजल आपूर्ति की बड़ी लाइन के टूट जाने से पेयजल व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय लोगों अरविंद बराड़, ज्ञान चंद, किशोरी लाल, चमन लाल, किशोर कुमार, संदीप कुमार और मेहर चंद आदि ने बताया कि यह पाइप डंगे के बीच डाली गई है। इसके पास ही कॉलेज प्रधानाचार्य का सरकारी आवास है।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से ही इस पाइप के फटने से काफी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए। उधर, एसडीओ मीर चंद ने बताया कि इस पाइपलाइन को तुरंत ठीक करवाया जाएगा।