फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा की आवाज सुनो और बुरे कार्यों से बचो ः आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। आर्य समाज मंदिर नादौन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सेवक सुरिंद्र आर्य की अगुवाई में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के लोगों ने भाग लिया। सुरिंद्र आर्य ने कहा कि जिस काम को करने से पूर्व, करते समय और करने के बाद मन में भय, शंका, लज्जा व अशांति की अनुभूति होती है, वह काम बुरा है। जिस काम को करने से पूर्व और बाद में ऐसी अनुभूतियां नहीं होती हैं, बल्कि मन प्रसन्न रहता है, वह काम अच्छा है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था परम पिता परमात्मा की ओर से होती है। अच्छे कार्य का व बुरे कार्य करना अपने आप पर ही निर्भर करता है। जब बुरा कार्य करते हैं, तो आत्मा अवश्य रोकती है। मगर हम आत्मा की बात को अनदेखा करके मन की बात मानते हैं। अच्छे कार्य करते हुए हम प्राय: आत्मा की आवाज को जानकर बुरे काम से बच जाते हैं और सुख प्राप्त कर सकते हैं। यही जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छे कार्य करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें