फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखली से बिझड़ी रूट पर निजी बसों के दो रूट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)।
उखली से बिझड़ी सड़क पर निजी बसों के दो रूट बंद हो गए हैं। इससे क्षेत्र की जनता को परेशानी झेलना पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने बस रूट बहाल करने या नई बसें चलाने की मांग की है। हर रोज सुबह 7:15 बजे उखली से बिझड़ी तथा सुबह 8:45 बजे लदरौर से शाहतलाई चलने वाली दो निजी बसों के रूट दो माह से बंद पड़े हैं।
इसके साथ ही दोपहर और शाम के समय इन बसों का इसी रूट से वापस जाने का समय है। बसें नहीं मिलने से कामकाजी लोगों को दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के प्रकाश चंद, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, विपिन कुमार, रवि कुमार, अजीत सिंह, मलकीयत सिंह और कमल देव का कहना है कि सुबह 10 बजे तक एक सरकारी बस चलती है, जबकि निजी बसें रूट पर नहीं आ रही हैं। इससे ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही निजी बसों की मनमानी से उन्हें परेशानी झेलना पड़ रही है। उन्होंने रूटों पर दोबारा बसें चलाने की मांग की है।
आरटीओ हमीरपुर डॉ. विक्रम महाजन का कहना है कि वह इन दिनों निजी कारणों के चलते छुट्टी पर हैं। सड़क मार्ग के रूटों की रिपोर्ट मांगी जाएगी तथा रूट पर बंद बसों को दोबारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें