फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छह माह में 308 गोवंश की मौत, 218 को ही मिल पाया आश्रय

Mon, 30 Nov 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लावारिस गोवंश को आश्रय देने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर गोशालाओं में पशुओं को रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो रही है।
विज्ञापन

मार्च से सितंबर 2026 तक की अवधि में जिले में 308 गोवंश की मौत दर्ज की गई, जबकि इस दौरान केवल 218 लावारिस पशुओं को ही आश्रय मिल पाया। आश्रय पाने वाले पशुओं की तुलना में मरने वाले गोवंश की संख्या 90 अधिक रही। ये आंकड़े गोवंश संरक्षण और गोशालाओं के प्रबंधन को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं।
जिले में वर्तमान में कुल 28 गोशालाएं संचालित हैं, जिनमें 2000 से अधिक गोवंश को आश्रय दिया गया है। गोशालाओं में रखे पशुओं के रखरखाव के लिए सरकार की ओर से प्रति पशु प्रतिमाह 1200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश की मौत होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

गोशाला संचालकों की ओर से पशुओं को पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, समय पर उपचार और बेहतर देखभाल उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन मौत के आंकड़े इन दावों की जमीनी हकीकत की पड़ताल की जरूरत दर्शाते हैं।
1200 लावारिस गोवंश अब भी खुले में
जिले में गोवंश को आश्रय देने के प्रयासों के बावजूद करीब 1200 लावारिस पशु अभी भी सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। इनकी मौजूदगी से वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, खेतों में घुसकर ये पशु किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे आम लोगों और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोशालाओं में भेजने से पहले लावारिस पशुओं की टैगिंग की जाती है, ताकि उनकी पहचान और रिकॉर्ड रखा जा सके। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में गोवंश अभी भी आश्रय से वंचित है।
कोट
हर माह गोशालाओं में भेजे जाने वाले और मरने वाले गोवंश की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। गोवंश के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। -सुजय शर्मा, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें