फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 30 हजार लोग गंभीर रोगों से ग्रस्त, पैलिएटिव केयर की जरूरत

Sun, 10 Aug 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को पैलिएटिव केयर देने के लिए सर्वे कार्य पूरा हो गया है। जिले में 30 हजार लोग गंभीर रोगों से ग्रस्त हैं, जिन्हें पैलिएटिव केयर की आवश्यकता है।
विज्ञापन

हालांकि लक्ष्य केवल 21 हजार पीड़ित मरीजों का था, लेकिन सर्वे में करीब 30 हजार लोगों को चिन्हित किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं के चिन्हित करने के बाद मेडिकल ऑफिसर ने इन मरीजों का चयन किया। चलने-फिरने और अस्पताल पहुंचने में असमर्थ गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को घर-द्वार पर उपचार दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पैलिएटिव गाड़ी की भी सेवाएं ली जाएंगी। मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोगियों का घर-द्वार पर इलाज संभव होगा। रोगी के परिजनों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे रोगी की अच्छे से देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

यह है पैलिएिटव केयर

पैलिएटिव केयर यानी उपशामक देखभाल किसी भी उम्र के व्यक्ति को दी जाने वाली ऐसी देखभाल है, जिसका मकसद रोगी के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना होता है। डॉक्टर या टीम मरीज से बात करती है। उसकी समस्याओं को सुनती है। मरीज के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। मरीज से जुड़े काम जैसे साफ-सफाई, दवाएं देना, खाना खिलाना आदि और कुछ जगहों पर संगीत और आध्यात्मिक सेशन भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

कोट

पैलिएटिव केयर से मरीजों की घर में उचित देखभाल होगी। इसके लिए मेडिकल ऑफिसर और नर्सों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
-डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें