हमीरपुर। पशुपालन विभाग ने मंगलवार को उपमंडल नादौन से 15 दिन बाद और 30 पक्षियों के सैंपल भरे। इससे पूर्व भी पशुपालन विभाग ने एक फरवरी को पक्षियों के सैंपल भरे थे। उपमंडल नादौन में दो पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद विभाग ने सैंपलिंग प्रक्रिया तेज कर दी है। अभी तक तीन चरणों में पक्षियों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
अभी तक 1 फरवरी को भरे सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। पशुपालन विभाग हमीरपुर के सहायक उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने कहा कि मंगलवार को विभाग ने 14 उपमंडलों में 30 पक्षियों के सैंपल भरे। 15 दिन बाद ये सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए भी जालंधर भेज दिए गए हैं।