फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में 3.50 करोड़ से बनेंगे संपर्क मार्ग : लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक लखनपाल ने बताया कि यह राशि लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से खर्च होगी। मंगलवार को विधायक ने विकास कार्यों को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में विधायक लखनपाल ने अधिकारियों को क्षेत्र में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत होने वाले विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। 2021 में बणी आईटीआई के भवन, खेल मैदान लैब और अन्य कार्यों पर 27 लाख रुपये, पशुपालन विभाग बिझड़ी भवन निर्माण पर 7.78 लाख रुपये, वन विभाग के अंतर्गत बुंबलू वन खंड आवास पर 15 लाख रुपये, आईपीएच विभाग के तहत गांव गुजरेहडा स्टोरेज टैंक निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, गांव कन्नड़ स्टोरेज टेंक निर्माण पर पांच लाख रुपये, लोकनिर्माण विभाग के तहत समताना शिव मंदिर से गांव टिबू सड़क के लिए पांच लाख रुपये, एसी बस्ती सठवीं संपर्क सड़क के लिए 5 लाख रुपये, पुलिया निर्माण लोहारका, ज्योलीदेवी, पीपलवाला पिंड के लिए 10 लाख रुपये, बड़सर के साथ लगती संपर्क सड़कों पर 11 लाख रुपये, बड़सर से जिला मुख्यालय सड़क पर 6 लाख रुपये, संपर्क सड़क गांव मक्कड़ पर 8.50 लाख रुपये, संपर्क सड़क बल्ह-रत्तनू चोआ धमानी पर 8.50 लाख रुपये, एससी बस्ती नैन रप्पड़ पर 7 लाख रुपये, मुख्य सड़क समताना 10 लाख, संपर्क सड़क भालत 5 लाख रुपये, संपर्क सड़क कठियाना 5 लाख रुपये, हरिजन बस्ती ग्राम पंचायत टिप्पर 10 लाख रुपये, हरिजन बस्ती ग्राम पंचायत चकमोह एक लाख रुपये, संपर्क सड़क धंगोटा से हरिजन बस्ती 5 लाख रुपये, संपर्क सड़क समताना से हरिजन बस्ती 20 लाख रुपये, संपर्क सड़क हरिजन बस्ती डूगाड 20 लाख रुपये, माता वैष्णों देवी चौक से हरिजन बस्ती 30 लाख रुपये, संपर्क सड़क पाहलू 10 लाख रुपये और सड़कों पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें