फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर हड़ेटा के युवक की चंडीगढ़ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ की ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव लोअर हड़ेटा निवासी 35 वर्षीय युवक की चंडीगढ में कोरोना से मौत हो गई है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक सतीश कुमार दिल्ली में पिछले निजी कंपनी में कार्यरत था। 10-12 दिन से वह बीमार था, लेकिन वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वहां वेंटिलेटर न मिलने पर उसे चंडीगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

यहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। सतीश कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इसकी एक बहन है, उसकी शादी हो चुकी है। मृतक अपने पीछे छह साल की बेटी, पत्नी छोड़ गया है। शव को पैतृक गांव लोअर हड़ेटा लाकर उसका एसओपी नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर नायब तहसीलदार गलोड़ राधिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें