फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई हमीरपुर में 29 सीटें खाली

Wed, 09 Sep 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। सात सितंबर को स्पॉट राउंड की काउंसलिंग संपन्न होने के बाद संस्थान में विभिन्न ट्रेडों की कुल 29 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक रिक्तियां फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड में हैं। आईटीआई हमीरपुर में पांच ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इनमें फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की कुल 24 सीटों में से सात सीटों पर प्रवेश हुआ है, जबकि 17 सीटें खाली रह गई हैं।
संस्थान के पांचों ट्रेडों में यही ऐसा ट्रेड है, जिसमें सबसे अधिक सीटें खाली हैं। इसी तरह एसओटी एंब्रॉयडरी ट्रेड की 20 सीटों में से 10 सीटें भर चुकी हैं और 10 सीटें रिक्त हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में 24 में से 23 सीटों पर प्रवेश हुआ है और एक सीट खाली है।
विज्ञापन

कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में भी 24 में से 23 सीटें भर चुकी हैं, जबकि एक सीट रिक्त है। वहीं, स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में सभी 20 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। इस ट्रेड में कोई सीट खाली नहीं बची है। आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि स्पॉट राउंड की काउंसलिंग के बाद कुछ ट्रेड में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें