हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में 28 नवंबर से 26वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ हो रही है। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में अक्षय सूद, निदेशक तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगक प्रशिक्षण सुंदरनगर होंगे।
यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता में 460 पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, बेडमिंटन, टेवल टेनिस सहित अन्य खेलें होंगी। प्रतियोगिता का समापन 30 नवंबर को होगा। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मौजूद रहेंगे। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जुट गया है। बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने कहा कि बहुतकनीकी संस्थान में पुरुष खिलाड़ियों की खेलें हो रही हैं। विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के बहुतकनीकी संस्थानों के पुरुष खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगे। 30 नवंबर को खेलों का समापन होगा।