फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम के 250 करदाताओं के पास एक करोड़ का बकाया लंबित

Sat, 14 Feb 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर का भवन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत आते करदाता गृह कर जमा करवाने में अपने हाथ पीछे खींच रहे हैं। करदाताओं की सुस्ती के चलते नगर निगम का करीब एक करोड़ रुपये लोगों के पास फंसा हुआ है।
विज्ञापन

इस लंबित गृह कर को वसूलने के लिए करदाताओं को राहत प्रदान करते हुए 31 मार्च तक गृह कर जमा करवाने वाले करदाताओं को दस फीसदी की छूट दी है। नगर निगम के लगभग 250 करदाताओं के पास करीब एक करोड़ रुपये बकाया लंबित है।
इसके लिए नगर निगम ने पहले भी गृह कर जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन लोगों ने इसके बावजूद गृह कर जमा नहीं करवाया है। नगर निगम के तहत करीब 4500 करदाता हैं। गृह कर जमा न करवाने में कई लोग ऐसे हैं, जो क्षेत्र को छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं और भवन पर ताले लटके हुए हैं। नगर निगम को अपना गृह कर वसूलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गृह कर न आने से नगर निगम के विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। नगर निगम के तहत पिछले करीब पांच वर्षों से कई करदाताओं ने टैक्स जमा नहीं करवाया है। हालांकि, नगर निगम करदाताओं द्वारा किसी प्रकार का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने पर पहले टैक्स वसूलता है तथा उसके बाद ही प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी यह गृह कर लंबित पड़ा हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार अगर 31 मार्च तक छूट देने के बाद लोग गृह कर जमा नहीं करवाते हैं, तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाने की प्रक्रिया को शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें