फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वन विभाग की टीम ने़ खैर के 18 मोछों से भरी गाड़ी पकड़ी

Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिझड़ी में टैंपू में भर कर ले जाए जा रहे खैर के मोछों के साथ पकड़े गए युवक वन विभाग के कर्मचारि
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र बिझड़ी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने एक गाड़ी से खैर के 18 मोछे बरामद करने में सफलता हासिल की है। मोछे बरामद करने के बाद विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र बिझड़ी के तहत अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक टैंपों में खैर के मोछे नगरोटा बगवां से बिझड़ी की ओर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने बिझड़ी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान करीब नौ बजे नगरोटा बगवां की ओर से आ रही गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो सूचना सही पाई गई। टैंपों में छह लोग सवार थे।
पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि इन्हें नगरोटा बगवां से लाया गया है। वन विभाग की टीम ने गाड़ी और मोछे को कब्जे में ले लिया है तथा नगरोटा बगवां में तैनात अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा गया है। अगर वहां से जानकारी मिलती है और मामला अवैध कटान का पाया जाता हैए तो गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा तथा लोगों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग हमीरपुर के डीएफओ अंकित कुमार सिंह ने कहा कि गाड़ी और खैर के मोछे को अपने कब्जे में ले लिया है। नगरोटा बगवां से जानकारी मंगवाई गई है। जानकारी मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर यह अवैध कटान का मामला पाया जाता है तो वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें