फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 250 दिव्यांग बच्चों को मिलेंंगे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एलिम्को कंपनी की ओर से किया जाएगा वितरण
विज्ञापन


20 से 22 नवंबर तक शिविरों का किया जाएगा आयोजन

भोटा, चबूतरा और जलाड़ी में लगाए जाएंगे शिविर



प्रत्येक वर्ष जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लगाए जाते हैं शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर में 250 दिव्यांग स्कूली विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाई करने में आसानी होगी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें स्कूलों में थैरेपी की सुविधा भी मिलेगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से 20 से 22 नवंबर तक तीन अलग-अलग शिक्षा खंडों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इसमें विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम अंग निर्माता कंपनी एलिम्को की ओर से कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। शिविर में विद्यार्थियों के लिए व्हीलचेयर, सीपी चेयर सहित अन्य 113 कृत्रिम अंग बांटे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर पढ़ाई करने और थैरेपी लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वर्तमान में जिले के विभिन्न स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक 250 विद्यार्थी दाखिल हैं। जबकि, 80 दिव्यांग बच्चों को घरों पर पढ़ाई करवाई जाती है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के तहत अलग बजट जारी किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिक्षा खंड भोरंज और बिझड़ी के लिए 20 नवंबर को भोटा, सुजानपुर और हमीरपुर के लिए चबूतरा में 21 नवंबर और गलोड़ और नादौन के लिए जलाड़ी में 22 नवंबर को किया जाएगा। शिविरों में विशेष चिकित्सक विद्यार्थियों की जांच करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को उनकी सुविधा के अनुसार अंगों का आवंटन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविरों में विद्यार्थियों को दो फोटो, आधार कॉर्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित आय प्रमाण पत्र को लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यान:

जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हीलचेयर, सीपी चेयर सहित अन्य कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। कंपनी की ओर से 20 से 22 नवंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में जांच के बाद विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें