फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन

Mon, 06 Apr 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों बाद प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दिनभर कतारों में लगकर श्रद्धालु शाहतलाई से भजन-कीर्तन करते हुए दियोटसिद्ध नगरी पहुंचे।
विज्ञापन

शाम के समय अचानक हुई बारिश और तूफान के बीच भी श्रद्धालुओं की आवक में कमी नहीं आई। बारिश के बीच भी श्रद्धालु जय बाबा बालकनाथ और पौणाहारी की जय...के जयकारों के साथ यात्रा करते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

मंदिर परिसर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र धूने में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे तक मंदिर को खुला रखा गया। शाम सात बजे आरती के दौरान मंदिर के कपाट बंद किए गए।
विज्ञापन

आरती पूर्ण होने के बाद पुन: दर्शन का दौर शुरू हुआ, जो कि देर रात तक चलता रहा। मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए न्यास प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

कोट

चैत्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। -केशव कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध



बाक्स:
बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ा 37,83,031 रुपये का चढ़ावा

मंदिर परिसर में शनिवार को हुई चढ़ावे की गणना में 37,83,031 रुपये की राशि दर्ज की गई। इसमें 28,24,830 रुपये भेंट, जबकि 9,58,201 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने सोने-चांदी सहित विदेशी मुद्राएं भी बालयोगी को अर्पित कीं। मंदिर में 2 ग्राम 725 मिलीग्राम सोना और 127 ग्राम 865 मिलीग्राम चांदी, जबकि विदेशी मुद्राओं में इंग्लैंड पाउंड 80, अमेरिकी डॉलर 2910, यूरो 130, कनाडा डॉलर 395, यूएई 525, मलेशिया 2, न्यूजीलैंड 100 और कतर रियाल 29 प्राप्त हुए।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों बाद प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें