फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडखर में झाड़ियों की आग से जल गए बाइक और स्कूटी

विज्ञापन
मुंडखर में अग्निकांड की भेंट चढ़ी मोटर साइकिल। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू/भोरंज/सुजानपुर/हमीरपुर। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत मुंडखर में सुनैहल खड्ड के किनारे झाड़ियों में अचानक लगी आग से एक बाइक और स्कूटी जल गई हैं। वहीं, सुजानुपर की चमियाण पंचायत के झुलाणी गांव में जगंल में अग्निकांड से हजारों की वन संपदा राख हो गई है। उधर, हीरानगर में उपायुक्त आवास के समीप जबल में भी आग लग गई। इसकी सूचना स्वयं उपायुक्त ने दमकल कर्मियों को दी।
विज्ञापन

दमकल टीम देर शाम तक मौके पर जुटी रही। मुंडखर में स्थानीय सौर ऊर्जा प्लांट से कुछ दूरी पर मंगलवार को सुनैहल खड्ड के किनारे बाइक और स्कूटी खड़ी थी। शाम करीब सवा चार बजे झाड़ियों में लगी आग चारों ओर फैल गई। आग की तेज लपटों ने बाइक और स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों वाहन आग की भेंट चढ़ गए। आग के तेजी से फैलने पर साथ लगती गेहूं की फसल भी जल कर राख हो गई। सुनैहल खड्ड के किनारे झाड़ियां बारिश न होने के कारण सूखी हुई हैं। इससे आग चारों ओर पूरी तरह से फैल कर बेकाबू हो गई। इसके साथ ही सौर ऊर्जा प्लांट भी है। आग की इस घटना की सूचना मिलते ही जाहू पुलिस चौकी के कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राजीव लखनपाल ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें