फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 11 कोल्ड चेन प्वाइंट में 25 लड़कियों का टीकाकरण

Sun, 10 May 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र अमरोह में किशोरी को लगाया एचपीवी वैक्सीन। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में किशोरियों का टीकाकरण जारी है। शनिवार को जिले के 11 कोल्ड चेन प्वाइंट में मात्र 25 लड़कियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

इनमें स्वास्थ्य खंड गलोड़ में 12, नादौन में 3 और टौणी देवी में 10 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य खंड बड़सर और सुजानपुर में एक भी किशोरी का टीकाकरण नहीं हुआ। अब तक कुल 1171 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
जिले में टीकाकरण के लिए कुल 2967 लड़कियों का पंजीकरण किया गया है। पहले ये टीके केवल छुट्टी वाले दिन लगाए जाते थे, लेकिन अब 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां किसी भी दिन अपने नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा सकती हैं।
विज्ञापन

मार्च में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। कार्यकारी सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन लड़कियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को समय पर टीका लगवाएं।

अब तक किस ब्लॉक में कितने टीके लगे

स्वास्थ्य खंड बड़सर में 206, भोरंज में 210, गलोड़ में 248, नादौन में 145 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। टौणी देवी में 247 और सुजानपुर में 115 लड़कियों को टीके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें