नादौन/रंगस (हमीरपुर)। पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच पुलिस ने राजनौण चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को चिट्टा और चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सरेड़ी निवासी बिट्टू के रूप में हुई है।
पुलिस चौकी धनेटा की टीम ने उपनिरीक्षक देवानंद के नेतृत्व में राजनौण चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। चालक के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली।
वहीं, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.73 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 1.02 ग्राम चरस (कैनाविस) और एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे नादौन कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अब आरोपी की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जांच इस बात को लेकर भी की जा रही है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
वहीं, एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है।