हमीरपुर। जिले के पांचवीं कक्षा के 24 मेधावी विद्यार्थियों को अब छात्रवृत्ति की सौगात मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों की सूची तैयार कर निदेशालय भेज दी है।
अब निदेशालय से चयनित विद्यार्थियों को छठीं से आठवीं कक्षा तक सालाना 1200 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिले के छह शिक्षा खंडों से दो छात्र व दो छात्राओं कुल चार-चार विद्यार्थियों को चुना गया है।
विद्यार्थियों ने पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में अपने शिक्षा खंड में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दो माह पूर्व छात्रवृत्ति के तहत उपनिदेशक कार्यालय से खंड शिक्षा अधिकारियों से मेधावी विद्यार्थियों का डाटा मांगा गया था। सूची मिलने के बाद उसका सत्यापन करके अब निदेशालय भेज दिया गया है।
मेधावी छात्रवृत्ति योजना शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रदान की जाती है, ताकि वे आगे की पढ़ाई में आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को पैदा करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
कोट
पांचवीं कक्षा के 24 मेधावी विद्यार्थियों को छठी से आठवीं कक्षा तक मेधावी छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यार्थियों की सूची निदेशालय भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को राशि जारी हो सके।
-कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर