फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में 23 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 144 सैंपल लिए गए, जिनमें से 23 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनआईटी परिसर हमीरपुर में 6 युवक संक्रमित पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 25 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय व्यक्ति, 56 वर्षीय महिला और एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
झनियारा क्षेत्र के गांव छाल बुहला में 32 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय लड़की, जनसूह क्षेत्र के गांव जसाई में 38 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय पुरुष, धीरड़ में 60 वर्षीय व्यक्ति, नघूं में 48 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा जिले के आलमपुर की 40 वर्षीय महिला, ताल क्षेत्र के गांव बुमना का 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, कोट क्षेत्र के गांव धवन का 32 वर्षीय व्यक्ति, हिमुडा कालोनी विकासनगर का 26 वर्षीय युवक, झनियारी क्षेत्र के गांव घिरथेड़ी की 14 वर्षीय लड़की, अणु की 21 वर्षीय युवती और दडू़ही के 35 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल भी पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें