गर्मियों में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने ब्लॉक स्तर पर जिला में कुल 22 फायर स्क्वायडों का गठन किया है। जिला की पांच वन रेंजों हमीरपुर, बड़सर, बिझड़ी, नादौन व अग्घार में वन विभाग ने फायर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं।
जंगलों को आग से बचाने के लिए वन रक्षक पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक करेंगे। वन रक्षक लोगों से चीड़ के पत्तों को एकत्रित करने की अपील भी करेंगे। वहीं फैक्ट्री लोगों को चीड़ के पत्ते इकट्ठे करने के लिए मानदेय भी देगी।
वन रक्षक पंचायत स्तर पर लोगों को अपनी घासनियां जंगल से दूर स्थापित करने या वन रक्षक की मौजूदगी में लगाने की अपील करेंगे। फायर सीजन 15 अप्रैल से 30 मई तक वन रक्षक लोगों को पंचायत स्तर पर जाकर वनों को आग लगने से रोकने के लिए जागरूक करेंगे।
डीएफओ हमीरपुर आरसी गोमा का कहना है कि जिला की वन रेंजों को आग से बचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर 22 फायर स्क्वायडों का गठन किया है। प्रत्येक रेंज में फायर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं। वन रक्षक पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को वनों को आग से बचाने के प्रति जागरूक करेंगे।