पहली पारी में सिरमौर की टीम 137 रन पर ऑलआउट
अमतर स्टेडियम में अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में शुरू हुई अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला तीन दिवसीय मैच सिरमौर और ऊना की टीमों के बीच मंगलवार को शुरू हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि मैच के पहले दिन सिरमौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सिरमौर की पूरी टीम 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
सिरमौर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु ने 48, अरमान मनकोटिया ने 28, पार्थ ने 14 रनों का योगदान दिया। ऊना की ओर से गेंदबाजी करते हुए बलविंद्र सिंह ने 4, अर्जुन ने 3 और आर्यन ने 3 विकेट प्राप्त किए। दिन का खेल खत्म होने तक ऊना ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए। ऊना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राघव अंगारा 42 रन बनाकर आउट हुए। अमनप्रीत 46 और दीप सुरजीत 2 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। सिरमौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए एक मात्र विकेट आर्यन को प्राप्त हुआ।